उत्तराखंड

दुर्घटना: बागेश्वर में बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी चार की मौत

बागेश्वर। बागेश्वरमें आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कनौली-शामा सड़क पर रमाडी पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5 बजे बागेश्वर जिले के कनौली-शामा मोटर मार्ग पर रमाड़ी नामक स्थान पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई से 1 पुरुष और 3 महिलाओं के शवों को निकाला, जबकी दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

हादसे में कार चालक दरबान सिंह (60) पुत्र दान सिंह, ग्राम बिन्दुखत्ता, लाली देवी(55) पत्नी खुशाल सिंह ग्राम– नामतीचेताबगड, गोपुनी देवी(62) पत्नी गोपाल सिंह , ग्राम, नामतीचेताबगड, आनुली देवी (50) पत्नी पान सिंह, ग्राम, भनार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी ज्योति (4) पुत्री गंगा सिंह , ग्राम, नामतीचेताबगड और पुष्पा देवी(32) पत्नी बलवंत सिंह ग्राम नामतीचेताबगड घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top