उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: अल्मोड़ा में बारात से लौट रही बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 4 की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे के पहाड़ी जिलों में रोजाना हादसे हो रहे हैं। अल्मोड़ा में भी आज दर्दनाक हादसा हो गया। यहां  भैंसियाछाना ब्लॉक में बारातियों को लेकर लौट रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। जिसमें 4 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराड़ी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

बता दें कि बीते रोज एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी, जो आज सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों से भरी एक अल्टो कार नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल को भेज दिया है। खबर लिखने तक प्रशासन की टीम घटनास्थल नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

ग्रामीणों के मुताबिक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। जिसमें 2 महिलाए व 2 पुरुष बताए जा रहे हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीआरएफ की टीम भी रास्ते में है। घटनास्थल पहुंचने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top