उत्तराखंड

शक्तिमान प्रकरण: में मंत्री गणेश जोशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुनर्विचार याचिका दायर

देहरादून। शक्तिमान घोड़े प्रकरण में एक बार फिर से गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। देहरादून में आर्मी से रिटायर्ड कर्नल ने शक्तिमान घोड़े प्रकरण में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। इससे पहले पुलिस घुड़सवार ने घोड़े की मौत पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें सभी आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।

अब एक बार फिर इस प्रकरण में रिटायर्ड कर्नल ने जिला एवं सत्र न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है। पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पक्ष का कहना है कि जिस तरीके से पहले इस पूरे मामले में सुनवाई हुई है, उसमें कुछ साक्ष्य और गवाह रह गए थे जिसमें सत्यता खुलकर सामने नहीं आ पाई।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

बता दें कि 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी पर आरोप था कि उन्होंने पुलिस की लाठी से शक्तिमान घोड़े को घायल किया था। जिसके एक महीने बाद ही घोड़े की मौत हो गई थी। इस मामले में विधायक गणेश जोशी को पुलिस ने आरोपी बनाया था। हालांकि 2021 में शक्तिमान घोड़े की मौत मामले में गणेश जोशी को देहरादून सीजेएम कोर्ट ने दोष मुक्त घोषित कर दिया था। बता दें कि शक्तिमान घोड़ा पुलिस में एसआई के पद पर तैनात था। अब इस मामले पर कल सुनवाई होनी है, जिसमें कोर्ट के द्वारा पुनर्विचार याचिका करने वाले पक्ष से पूछा जाएगा कि उनके पास क्या आधार हैं, कि वह फिर से इस मामले को लेकर अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
129 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top