उत्तराखंड

स्वरोजगार: कम उम्र में प्रिंसी ने स्वरोजगार की पेश की मिसाल

देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के बच्चे हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड रहे है। इस कड़ी में प्रिंसी का नाम जुड़ गया है। प्रिंसी ने छोटी सी उम्र में स्वरोजगार कर मिसाल पेश की है। प्रिंसी ने अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया है। हालांकि, काम की शुरुआत करना और इसे चलाना कभी आसान नहीं रहा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विकासनगर देहरादून के सेलाकुई के चोई बस्ती निवासी प्रिंसी वर्मा महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के साथ ही स्वरोजगार की राह में आगे बढ़ रही है। प्रिंसी 12वीं की छात्रा है। उन्होंने सैनिटरी नैपकिन की यूनिट शुरू की है। वह अपने साथ साथ 20 वर्षीय प्रिंसी ने अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर दिया है। हालांकि, काम की शुरुआत करना और इसे चलाना कभी आसान नहीं रहा।
बताया जा रहा है कि प्रिंसी ने स्वरोजगार को शुरू करने के लिए लोन लिया। जिसके बाद प्रिंसी ने घर पर ही सैनिटरी नैपकिन बनाने का कार्य शुरू किया। अब वह खुद ही मार्केटिंग भी करती हैं। प्रिंसी इसे बड़ा ब्रांड बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही वह अन्य महिलाओं और युवती के लिए मिसाल पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  "मोबाइल नहीं, खेल बनें बच्चों की पहचान : डॉ. राजे नेगी"

 

130 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top