उत्तराखंड

अंकिता भंडारी मर्डर केस: दो आरोपियों को पौड़ी जेल से किया शिफ्ट

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद पौड़ी के जिला कारागार से शिफ्ट कर दिया है। पौड़ी जिला कारागार खांड्यूसैंण से तीन आरोपियों में से दो आरोपी अंकित को देहरादून तो सौरभ को कड़ी सुरक्षा में टिहरी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अभी भी पौड़ी जिला कारागार खांड्यूसैंण में बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

 

बता दें कि तीनों आरोपी 23 सितंबर से ही पौड़ी जिला जेल में ही बंद थे। अंकिता हत्याकांड को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन और इसके काफी हाईलाइट हो जाने के बाद सरकार ने इस मामले की जांच के लिए डीआईजी पी. रेणुका देवी की अगुवाई में एसआईटी का गठन कर जांच सौंप दी थी। एसआईटी ने इस बीच तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेते हुए इस हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत जुटाए थे। जांच के दौरान पाया गया था कि वनंतरा रिजॉर्ट भी अवैध संचालित हो रहा था। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एसआईटी की जांच जारी है। अभी जार्च शीट दाखिल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top