उत्तराखंड

यूकेडी ने की गुमशुदा छात्र की तलाश तेज करने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के शमशेरगढ़ से कमलेश नौडियाल की खोजबीन में तेजी लाने की मांग को लेकर बालावाला चौकी प्रभारी केपी गौड़ से मुलाकात की। इसके साथ ही  गुमशुदा छात्र के घर जाकर उसके परिजनों से मिलकर तमाम तथ्यों की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि छात्र ट्यूशन के नाम पर घर से निकला था लेकिन फिर घर नहीं पहुंचा। उसके पास सफेद कलर की रेंजर साइकिल है। यह घटना 27 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे की है। कमलेश को अंतिम बार नेपाली फार्म तिराहे के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया लेकिन उसके बाद वह ऋषिकेश गया या फिर हरिद्वार की तरफ निकल गया इसका कुछ पता नहीं चल पाया। कमलेश के परिजन लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

चौकी प्रभारी बालावाला केपी गौड़ ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल लगातार खोजबीन में लगे हैं तथा कॉल डिटेल के रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। पुलिस ने सभी थानों में गुमशुदगी के बारे में सूचना दे दी है। अनहोनी की आशंका मे कमलेश की मां का लगातार स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
141 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top