उत्तराखंड

Big breaking:देहरादून मे बड़ा एक्शन, नौ पुलिस कर्मी लाइन हाजिर,,

देहरादून।चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 09 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा पूर्व में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की नियमित चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बुधवार की प्रातः समय 04 से 05 के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियुक्त की गई रात्रि ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए निम्न पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। साथ ही संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए।
ये मिले पुलिस वाले मिले ड्यूटी से नदारद
उपनिरीक्षक ना0पु0 महावीर सिंह, थाना डालनवाला।
हेड कांस्टेबल ना0पु0 अनोज राणा, कोतवाली नगर।
हेड कांस्टेबल ना0पु0 जगदीश प्रसाद, थाना वसंत विहार
हेड कांस्टेबल प्रो0 राकेश सेमवाल थाना पटेलनगर।
हेड कांस्टेबल ना0पु0 शोभा गौड़, थाना कैंट।
सिपाही योगेश भट्ट, थाना बसंत बिहार।
सिपाही सुरेंद्र खंतवाल थाना डालनवाला।
सिपाही आजाद सिंह थाना पटेल नगर।
सिपाही योगेश सैनी, थाना कैंट।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
64 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top