उत्तराखंड

Big breaking:आमिर खान के यंहा ED का छापा,करोड़ों हुए बरामद,,


आमिर खान के घर पर ED छापामारी करते हुए बड़ी मात्रा में रुपये बरामद ट्रंक में 200-500 और 2000 के नोट ठूंस-ठूंसकर भरे आमिर खान के घर पर ED छापामारी करते हुए बड़ी मात्रा में रुपये बरामद 5 ट्रंक में 200-500 और 2000 के नोट ठूंस-ठूंसकर भरे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापामारी करते हुए बड़ी मात्रा में रुपये बरामद  हैं। यह कार्रवाई कोलकाता (Kolkata) में एक व्यवसायी आमिर खान के घर पर की गई। छापेमारी में घर से 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ। घर में 10 ट्रंक मिल, 5 ट्रंक में 200-500 और 2000 के नोट ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। यह छापेमारी आमिर खान (Aamir Khan) के गार्डन रीच स्थित घर में की गई। छापेमारी शनिवार की सुबह शुरू हुई। नकदी की गिनती देर रात तक जारी रही। ईडी की टीम के साथ बैंक अधिकारी और केंद्रीय बल भी था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई। फेडरल बैंक (Federal Bank) के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में  की गई शिकायत के आधार पर आमिर खान सहित अन्य के खिलाफ गत वर्ष पिछले साल 15 फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में  मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

जांच एजेंसी ने बताया कि यूजर्स के पैसे लगाने के बाद मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए अच्छी खासी रकम इकट्ठा करने के बाद, अचानक ऐप से निकासी को रोक दिया गया, जिसमें सिस्टम के अपग्रेड नहीं होने के बहाने बनाए गए. इसकी भी एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। इसके बाद, प्रोफ़ाइल से सारी जानकारी सहित सभी डेटा को ऐप सर्वर से डिलीट कर दिया गया. फिर यूजर्ज को इसकी चाल समझ में आई।”  इससे पहले शनिवार को केंद्रीय एजेंसी ने मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से संबंधित जांच के संबंध में कोलकाता में छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान यह देखा गया कि मामले से जुड़ी संस्थाएं नकली खातों का इस्तेमाल कर रही थीं और यूजर्स को धोखा देकर करोड़ों रुपये कमा लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top