उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के दर्दनाक हादसे की खबर रुद्रपुर से आ रही है। यहां रविवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 माह के मासूम सहित 22 लोग घायल हुए हैं। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनएच 74 पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई थी। सड़क हादसे के तुरंत बाद ही लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद को दौड़ पड़े। पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। किच्छा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में घायलो का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

घायलों की लिस्ट:
1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष
8-मनजीत कोर
9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र 14 वर्ष
15-राज उम्र 27 वर्ष
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!
136 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top