उत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती रैली में हुआ फेल तो दुनिया को अलविदा कह गया पौड़ा का युवक…

Uttarakhand News: अग्निवीर भर्ती की दौड़ में असफल होने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। घटना पौड़ी जिले की बताई जा रही है। रिपोर्टस की माने तो सतपुली तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि भर्ती का यह युवक का अंतिम वर्ष था ऐसे में अग्निवीर भर्ती में असफल होने के कारण उसने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी जिले के तहसील सतपुली के अंतर्गत ग्राम नौगांव कमन्दा में अग्निवीर भर्ती के दौरान असफल होने से मायूस 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर भर्ती में कोटद्वार गया था। यह उसका यह अंतिम साल था। भर्ती में बाहर हो जाने के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की जानकारी युवक के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

बताया जा रहा है कि युवक बीती देर शाम कोटद्वार से वापस लौटा था। जिसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गए तो वह कमरे की छत पर फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। जिसके बाद ग्राम सभा की ओर से पंचनामा कर तहसील में दिया गया। हालांकि परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमॉर्टम के शव उन्हें सौंप दिया गया। जवान बेटे की मौत से परिवार का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
126 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top