उत्तराखंड

Achieve:किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे शिवानी ने बढ़ाया मान, रजत पदक पर किया कब्जा,,

देहरादून/उत्तराखंड राज्य की टीम से देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर की कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी गुप्ता ने किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित वाको इंडिया सिनियर एंड मास्टर्स किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप जो कि चेन्नई, तमिलनाडु के ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम’ में दिनांक 18 से 22 तारीख तक आयोजित हुई उसमे (रजत पदक ) प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाली शिवानी गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवम SIKAI परिवार को दिया। उनकी इस उपलब्धि में सभी खिलाड़ियों ने एवं किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सिहान अरविंद कोटनाला, महासचिव सतेंद्र कुमार, सिहान हिमांशु कुलेठा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मल, सेंसाई विनोद लखेरा,सेंसाई अनीता बोरा, सेंसाई मिंटू सैनी, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेद्र सिंह, विपिन डोगरा, प्रदीप कोहली, हरिचरण सिंह आदि ने शुभकामनायें दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top