उत्तराखंड

देवदूत बनी पुलिस: ऋषिकेश में पानी में डूबी बस्ती, फंसे मासूमों सहित 81 लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

देहरादूनः उत्तराखंड में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तीर्थनगरी में बारिश ने कहर बरपाया है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के पास तपोवन में भी बरसाती गदेरा उफान पर आने से सपेरा बस्ती के करीब 81 लोग फंस गए थे। जिनके लिए पुलिस देवदूत साबित हुई। जिन्हें तपोवन चौकी इंचार्ज व जल पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार रात को ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के तपोवन में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जहां देर रात को बरसाती गदेरा उफान पर आने से आसपास रहने वाले 81 लोग सपेरा बस्ती में फंसे हुए थे। इनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल थे। इस बीच सूचना पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने देवदूत बन हिम्मत से सभी को सकुशल बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि तपोवन चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। चौकी इंचार्ज ने कई बच्चों को अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित उफनते नाले को पार कराया। मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी कि सभी लोगों को सकुशल निकालकर गुलाब नगर आश्रम में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और उनके भोजन की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top