उत्तराखंड

राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक का ऐलान, जानिए किसे मिलेगा कौन-सा सम्मान…

Uttarakhand News: राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक का ऐलान कर दिया गया है। इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसएफ के एसआई राकेश डोभाल को मरणोपरान्‍त राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया गया है। वहीं सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेजप्रकाश देवरानी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

पुलिस विभाग से इन्हें किया जाएगा सम्मानित

बताया जा रहा है कि एसपी टेलीकाम नैनीताल गिरजा शंकर पांडेय को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया गया है। वहीं डीएसपी एसडीआरएफ कमल सिंह पंवार, डीएसपी नैनीताल हाईकोर्ट सिक्‍योरिटी विजय थापा, डीएसपी 40 बीएन पीएसी हरिद्वार विजेंद्र दत्‍त डोभाल, कंपनी कमांडर 31 बीएन पीएसी रुद्रपुर शुक्रुलाल और सब इंस्‍पेक्‍टर विजिलेंस हल्‍द्वानी पूरन चंद्र पंत को पुलिस पदक से सम्‍मानित किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
89 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top