उत्तराखंड

सरकारी नौकरीः इस बैंक में निकली मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

Bank Job: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2022 तक ऑफलाइन मोड में 30 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पे स्केल की बात की जाए तो इन पदों के लिए 63000 और 69000 रुपए तक हो सकता है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

 इन पदों पर निकली भर्ती

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर और मैनेजर के कुल 103 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। इसमें फायर सेफ्टी ऑफिसर के 23 पद शामिल हैं और सिक्योरिटी मैनेजर के 80 पद शामिल हैं। फायर सेफ्टी में कुल 23 पदों में से 3 पद एससी, एक पद एसटी, 6 पद ओबीसी, EWS-2 और 11 पद जनरल के लिए हैं। वहीं मैनेजेर सिक्योरिटी के लिए 80 पदों में से 12 एससी, 6 एसटी, 21 ओबीसी, 8 ईडब्सूएल, 44 जनरल के लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

योग्यता और उम्र सीमा

मैनेजर सिक्योरिटी के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास फायर सेफ्टी से जुड़ी योग्यता भी होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि फायर सेफ्टी के लिए उम्र सीमा 21 साल न्यूनतम और अधिकतम 35 साल रखी गई है। मैनेजर सिक्योरिटी के लिए भी अधिकतम उम्र सीमा 35 साल और न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आवेदन शुल्क और एग्जाम पैर्टन

SC/ST/PWBD उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 59 रुपए का शुल्क और जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों को 1003 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आदार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और परीक्षा में दो-दो अंकों के 50 प्रश्न होंगे। हर गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.pnbindia.in
पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Recruitment के सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: अब यहां से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
स्टेप 5: अब इसे स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेज दें।

भेजने का फॉर्मेट– Application for the post of “POST:_______________________”.

पता- CHIEF MANAGER (RECRUITMENT SECTION),
HRD DIVISION, PUNJAB NATIONAL BANK,
CORPORATE OFFICE, PLOT NO 4, SECTOR 10,
DWARKA, NEW DELHI -110075

101 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top