उत्तराखंड

बच्चों के सर पर लीसा उड़ेलने पर यूकेडी ने की कार्रवाई की मांग

Uttarakhand News: अल्मोड़ा मे मासूम बच्चों के सर पर लीसा ठेकेदार द्वारा लीसा उड़ेलने पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बाल विकास सचिव से कार्यवाही की मांग की है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने सचिव हरिश्चंद सेमवाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जनपद में एक अमानवीय कृत्य सामने आया है।यहां मासूम बच्चों के सिर में लीसा उड़ेला गया। यह लीसा ठेकेदार के नेपाली कर्मचारियों का कारनामा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चों का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल मे लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कृत्य किया गया। घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा डाला गया। बच्चों का दोष है कि उन्होंने चंद गमले गिरा दिए थे । यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया है कि इसका संज्ञान लेकर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
94 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top