उत्तराखंड

साध्वी प्राची को मिली सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, सीएम धामी से की मुलाकात,,

हरिद्वार: विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में साध्वी प्राची ने सीएम धामी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि पत्र में पाकिस्तानी भाषा में लिखी हुई थी। जिसे बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दी गई धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साध्वी प्राची को उनके हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में एक पत्र मिला। पत्र में उनको जान से मारने की धमकी की बात लिखी है, जिसके बाद आज उन्होंने सीएम धामी से मुलाकात की है। जहां उन्होंने धमकी भरा लेटर मिलने के मामले में सीएम धामी ने सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान साध्वी प्राची ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी तीखा हमला बोला।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

बताया जा रहा है कि साध्वी प्राची को इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है। पहले भी आईएसआई और दाऊद इब्राहिम के द्वारा भी धमकी मिली है। उन्होंने मांग की है कि पत्र की जांच कराई जाए और जिस किसी का भी उसमें हाथ है। उसे सख्त सजा दी जाए। इसके साथ ही साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top