देश

चाहिए मोटी सैलरी तो इस नौकरी के लिए करें फटाफट अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स,,

अगर आप अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर एजुकेशन मैनेजर सहित कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक एंव योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bdl-india.in पर 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 18 पदों को भरा जाना है।नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां एक-एक पद जनरल मैनेजर (एचआर), डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल), मैनेजर (एक्सप्लोसिव), डिप्टी मैनेजर (सिविल), जूनियर मैनेजर (रूसी / अंग्रेजी अनुवाद) के लिए है और सीनियर मैनेजर (रूसी / अंग्रेजी अनुवाद) के पद के लिए दो वैकेंसी हैं. जबकि सीनियर मैनेजर (एक्सप्लोसिव) और असिस्टनेट मैनेजर (एक्सप्लोसिव) के पद के लिए तीन भर्तियां होनी हैं।  वहीं डिप्टी मैनेजर (एक्सप्लोसिव) के पद के लिए कुल चार पदों को भरा जाना है।

सैलरी की बात करें तो पदों के हिसाब यहां सैलरी निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक डिप्टी जनरल मैनेजर को 28.58 लाख रुपये का सलाना पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा सीनियर मैनेजर सिविल/एक्सप्लोसिव्स को 20.10 लाख रुपये, मैनेजर (एक्सप्लोसिव्स) को 17.27 लाख रुपये, डिप्टी मैनेजर एक्सप्लोसिव्स/सिविल को 14.44 लाख रुपये असिस्टेंट मैनेजर (एक्सप्लोसिव्स/सिविल) को 11.61 लाख रुपये और जूनियर मैनेजर (रसियन/इंग्लिश ट्रांसलेशन) को 8.78 लाख रुपये का सलाना पैकेज दिया जाएगा।

 

90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top