उत्तराखंड

देहरादूनः ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद मारी गोली, मचा हड़कंप…

देहरादूनः राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रायपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी को गंभीर हालत में मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर में आज सुबह एक गार्ड ने अपनी सर्विस राइफल से अपने पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गए, उन्‍हें कैंट स्थित मिलिट्री अस्‍पताल भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

घायल की नाम हवलदार गोधन सिंह निवासी मनारसा पोस्ट आफिस सुयालबडी जिला नैनीताल बताया जा रहा है। घायल का उपचार जारी है।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top