उत्तराखंड

गमगीन: स्कूल की नन्ही बच्ची के गले मे फंसी चॉकलेट, मौत, कोहराम…

कर्नाटक के उडुपी जिले से बुधवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक 6 साल की बच्ची की जान चॉकलेट ने ले ली। बच्ची की मौत के बाद से उसके परिजनों समेत स्कूल वह शहर भर में गम का माहौल है। असल में 6 साल की बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से बस में चढ़ रही थी। इस दौरान उसने अपने हाथ में रखी चॉकलेट को रैपर समेत निगलने का प्रयास किया, लेकिन चॉकलेट रैपर समेत ही बच्ची की गले में फंस गई। इस वजह से बच्ची स्कूल बस के पास ही बेहोश होकर गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जिसके बाद आनन फानन में बस ड्राइवर और परिजन ने बच्ची को अस्तपाल में पहुंचाया। लेकिन, बच्ची को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मौत के बाद स्कूल ने अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
1,628 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top