उत्तराखंड

हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर स्थित सभी स्कूल 20 से 26 जुलाई तक रहेंगे बंद, आदेश जारी,,

ऋषिकेश तहसील में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यहां के स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। ये आदेश देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया है।  इसके अंतर्गत यहां के सभी स्कूल 20 से 26 जुलाई 2022 के बीच बंद रहेंगे। यानी छात्रों को 6 दिन का अवकाश मिलेगा। कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई और उनके आवागमन के लिए सड़कें बंद होने की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आदेश में लिखा है कि श्रावण कांवड मेला – 2022 में कांवडियों का जनपद के ऋषिकेश तहसील क्षेत्रान्तर्गत आवागमन बढने तथा सडक मार्गों में अधिक भीड बढने पर आवागमन के मार्ग बन्द होने की सम्भावना बढ जाती है। कावंड मेला की पीक अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में दिनांक 20-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के ऋषिकेश तहसील क्षेत्रान्तर्गत ( हरिद्वार – ऋषिकेश मार्ग पर स्थित समस्त विद्यालय) शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी विद्यालय / संस्कृत विद्यालय / मदरसों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

अतः जनपद के ऋषिकेश तहसील क्षेत्रान्तर्गत सगरत संस्थाध्यक्षों को आदेशित किया जाता है कि श्रावण कांवड मेले की पीक अवधि दिनांक 20-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के ऋषिकेश तहसील क्षेत्रान्तर्गत (हरिद्वार – ऋषिकेश मार्ग पर स्थित ) समस्त विद्यालयों शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी विद्यालय / संस्कृत विद्यालय / मदरसों को शिक्षण कार्य हेतु बन्द रखा जाये। आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय प्रबन्धक / संस्थाध्यक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायें।

298 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top