उत्तराखंड

Breaking: मि कोरोना छों, मुझे हल्के में लिया,,मै दो को ले गया, सावधानी बरतो,,,,

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 99 नए मामले मिले। जबकि 23 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। दो कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में अब मौत का आंकड़ा 283 पहुंच गया है। उत्‍तराखंड में विभिन्न जनपदों से 2024 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

इस वर्ष प्रदेश में कोरोना के 94 हजार 415 मामले सामने आए हैं। इनमें से 90 हजार 322 (95.66 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से इस वर्ष 283 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी और सरकारी लैब से 1600 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1501 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

गुरुवार को देहरादून में सबसे अधिक 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्‍तराखंड के बागेश्‍वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर और उत्‍तरकाशी)में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 62, नैनीताल में 13, हरिद्वार में 11, पिथौरागढ़ में चार, अल्‍मोड़ा और टिहरी में तीन, चमोली में दो और पौड़ी गढ़वाल में एक सक्र‍िय मामले मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
99 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top