उत्तराखंड

Breaking: इंस्पेक्टर रितेश की अगुवाई में नशा तस्करी पर शिकंजा, एक गिरफ्तार…

टिहरी। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान “नशा मुक्ति नशीले पदार्थों को जिंदगी को हां” थीम पर चल रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मिली जानकारी के अनुसार चौकी तपोवन क्षेत्रान्तर्गत नीम बीच को जाने वाले मार्ग विश्व चेतन आश्रम के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गईl जिस सम्बंध में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अभियुक्त की पहचान सुरेश पुत्र देवाराम निवासी अलखपुरा थाना मौलासर जनपद नागौर राजस्थान उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, उप निरीक्षक यशवंत खत्री, कानि0 58 सुनील कुमार, का0 201 दीपक कुमार एसओजी/सीआईयू शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
15 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top