देश

ये सीएम बनने जा रहे दूसरी बार दूल्हा, 7 जुलाई को इस डॉक्टर से करेंगे शादी,,

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सीएम भगवंत मान 48 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान की शादी गुरुवार को डॉ गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में होगी। शादी मे केजरीवाल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगवंत मान ने कॉमेडियन से पंजाब के सीएम बनने तक का सफर तय किया है। भगवंत मान पहली बार 2014 में संगरूर से सांसद बने थे। उस वक्त उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी प्रचार में शामिल हुई थीं। हालांकि, एक साल बाद ही 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद भगवंत मान ने खुद को पूरी तरह राजनीति में झोंक दिया।  जिस कारण भगवंत मान का पहली पत्नी इंदरप्रीत कोर से 2015 में तलाक हो गया। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। भगवंत मान की पहली पत्नी और दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

अब वह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। भगवंत मान की शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से होगी। शादी का खर्च खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं। वहीं, शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के जिम्मे है। शादी में आम आदमी पार्टी के कई सीनियर लीडर शामिल हो सकते हैं।

SGRRU Classified Ad
96 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top