उत्तराखंड

छापेमारी: देहरादून के बाद अब ऋषिकेश की बारी, स्पा सेंटरों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी, खैर नहीं,,

टिहरी। टिहरी पुलिस एसएसपी नवनीत भुल्लर के दिशा निर्देशों पर अब सक्रिय हो गई हस। दरअसल,मुनीकीरेती थाना अंतर्गत स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य करने वालों पर पुलिस ने खुद के साथ अब मुखबिरों को भी नजर रखने के लिए सक्रिय कर दिया है। मामला पकड़ में आते ही पुलिस और एसओजी देहात की टीम तत्काल कार्रवाई कर संबंधित को जेल की हवा खिलाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

शनिवार की देर शाम मुनिकीरेती पुलिस और sog की टीम ने स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, पुलिस ने संचालकों से सेंटर में आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। काउंटर पर रखे गए रजिस्टर को भी जांचा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने दिलाई हरित भविष्य की शपथ, वन विभाग संग किया वृक्षारोपण

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तपोवन क्षेत्र में आधा दर्जन स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण किया गया है। जो भविष्य में भी जारी रहेगा यदि किसी भी सेंटर में अनैतिक कार्य होता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान मुनी की रेती थाने के एसआई रमेश सैनी महिला उप निरीक्षक रीना नेगी sog se विपिन सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने दिलाई हरित भविष्य की शपथ, वन विभाग संग किया वृक्षारोपण
117 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top