उत्तराखंड

पौड़ी में तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, महिला की मौत, दो घायल…

श्रीनगर: पौड़ी में दर्दनाक हादसा की खबर आ रही है। तेज राफ्तर कार ने श्रीनगर में ताडंव मचाया है। कार ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी है। जबकि एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस एजेंसियों पर छापेमारी शुरू, कालाबाजारी पर सख्त एक्शन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एजेंसी मोहल्ला के पास एक तेज रफ्तार कार (JK19A 0897 XUV) ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां हादसे में एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त  पिंकी नेगी (32 वर्ष) पत्नी कमल सिंह, निवासी सोरोखाल जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के मानवीय हस्तक्षेप से दो असहाय माताओं को राहत, सीएसआर फंड से मिली 1-1 लाख की मदद

वहीं, घायलों की पहचान हेम (25 वर्ष) पुत्री पूरन सिंह कंडारी, निवासी घसिया महादेव, श्रीनगर और अदिति (11 वर्ष) पुत्री कमल सिंह नेगी, निवासी सोरोखाल रुदप्रयाग के रूप में हुई है। दोनों घायलों का उपचारबेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। वहीं पुलिस ने वाहन चालक प्रदीप सिंह पुत्र गजा सिंह, निवासी हॉल श्रीकोट को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के मानवीय हस्तक्षेप से दो असहाय माताओं को राहत, सीएसआर फंड से मिली 1-1 लाख की मदद

 

पौड़ी में तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, महिला की मौत, दो घायल…

74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top