उत्तराखंड

टिहरीः तृतीय दीक्षांत समारोह में पांच छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक…

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी को गौरवान्वित करती खबर आ रही है। यहां ” राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की 5 टॉपर छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है ये पदक ” राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की पांच छात्राओं को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल के तृतीय दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

मिली जानकारी के अनुसार की सत्र 2019-2020 की स्नातकोत्तर की छात्राओं में गणित विषय से कु अंजलि , मानव विज्ञान विषय से कु मनीषा चौहान ने विश्वविद्यालय में उच्चतम अंक प्राप्त किया है । सत्र 2020-2021 में गृह विज्ञान विषय में कु स्मिता , एम ए अंतिम वर्ष की कु स्मिता , वनस्पति विज्ञान विषय की कु मानसी नेगी ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इन पांचों छात्राओं को अपने अपने विषय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

वहीं प्राचार्य डॉ रेनू नेगी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाए दी है। साथ ही उन्होने कहा है कि महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सीमित संसाधनों में स्वर्ण पदक प्राप्त करना सम्पूर्ण टिहरी क्षेत्र एवं महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवान्वित पल है। वहीं छात्राओं के सम्मान की खबर से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिवार में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

टिहरीः तृतीय दीक्षांत समारोह में पांच छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक…

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top