उत्तराखंड

Breaking: यहां धूं धूं हुई शराब की दुकान, काफ़ी मशक्कत के बाद काबू पाया आग पर,…

देहरादून। देर रात एक शराब की दुकान में आग लग गई,देहरादून के रायपुर में शराब के ठेके में भीषण आग लग गई,देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,दरअसल, अल्कोहल की वजह से शराब तेजी से फैल गई,शराब की दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर रिंग रोड पुलिया नंबर 6 के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लगने की घटना हुई, यह घटना तब हुई जब रात के समय दुकान के सभी कर्मचारी दुकान बंद कर वहां से चले गए थे, प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है,शराब की दुकान में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी थी, आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी,क्योंकि शराब की वजह से आग फैलती ही जा रही थी,

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी शरारती तत्व ने तो इस घटना को अंजाम नहीं दे दिया,वहीं समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास की दुकानों को नुकसान होने से भी बचा लिया गया,हालांकि इस आग की घटना से लाखों का नुकसान हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

Breaking: यहां धूं धूं हुई शराब की दुकान, काफ़ी मशक्कत के बाद काबू पाया आग पर,…

74 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top