पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक विचित्र मामला सामने आया है। रिपोर्टस की माने तो यहाँ रहने वाले नौजवान इन दिनों एक अजीबोगरीब लत का शिकार हो रहे हैं। यहां के युवक कंडोम का इस्तेमाल मादक पदार्थ के रूप में कर रहे हैं। जी हां, वैसे तो कंडोम का इस्तेमाल असुरक्षित यौन संबंध से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन नशे के लिए कंडोम के इस्तेमाल से सब हैरान हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में शहर में अचानक से कंडोम की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। कई दुकानों पर तो स्टॉक आने के कुछ ही घंटों बाद खत्म हो जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवा नशे के लिए कंडोम खरीद रहे हैं। “कंडोम में कुछ सुगंधित यौगिक होते हैं। अल्कोहल बनाने के दौरान ये टूट जाते हैं। ये लत लगाने वाले होते हैं। इनसे नशा जैसा महसूस होता है।




