उत्तराखंड

पुष्पांजलि:संविधान रचियता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को मेयर अनिता के श्रद्धा सुमन अर्पित

ऋषिकेश। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

सोमवार की सुबह भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर ने पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

 

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि उनके विचार और आदर्श देश के लोगों को ताकत देते हैं। बाबासाहेब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे हम उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। अद्भुत समाज सुधारक, अप्रतिम विधिवेत्ता, वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित, संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के आर्दश विचारों पर चलने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। कहा कि डॉ अंबेडकर ने सामाजिक छुआ-छूत और जातिवाद के खात्‍मे के लिए काफी आंदोलन किए। उन्‍होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्‍थान के लिए न्‍योछावर कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top