खास खबर

क्या बदल जाएगा देश का नाम? INDIA vs भारत पर छिड़ी बहस

जल्द ही देश को INDIA, कहा जाना बीते जमाने की बात हो सकती है। दरअसल, संसद के विशेष सत्र की तमाम चर्चाओं के बीच देश का नाम बदले जाने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। इस बीच आज सुबह भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया तो चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

आपको बता दें कि G20 के ठीक बाद केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस एक विषय ने बीते एक हफ्ते से सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है। संसद के विशेष सत्र में क्या होगा, इसकी अभी तक सिर्फ अटकलें ही हैं, लेकिन जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार, देश के नाम बदले जाने यानि India से भारत किए जाने का प्रस्ताव रख सकती है।

कैसे सामने आई देश का नाम बदलने की बात?

खैर, किसके मन में क्या है, इसका उजागर होना तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन ये नाम बदलने वाली भावना को बल कहां से मिला, इस पर चलते हैं. असल में सोमवार से लेकर आज मंगलवार तक दो दिनों में इस आशय की इतनी खबरें सामने आईं,  जिनसे देश का नाम बदले जाने जैसी भावना के संकेत मिलते हैं। मंगलवार सुबह ही सामने आया कि,  भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया है. यह G20 का अतिरिक्त एक्स अकाउंट होगा। इसके तहत G20 से संबधित टिप्पणियां और सूचनाएं भारत के आधिकारिक नाम से जारी की जाएंगी।

G20 के रात्रिभोज के निमंत्रण पर भी दर्ज हुआ भारत

इसी तरह दूसरी खबर ये है कि राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए जो निमंत्रण पत्र भेजा है, वह भी ‘भारत के राष्ट्रपति’ (‘President of Bharat’) के नाम से भेजा है। जबकि अभी तक इसके लिए सामान्य प्रचलन में President of India ही प्रयोग किया जाता रहा है।

I.N.D.I.A. गठबंधन को लगेगा झटका

नाम बदला जाता है को इसके तहत अब देश का नाम सार्वजनिक और सार्वभौमिक रूप से भारत ही होगा। जल्द ही देश को INDIA, इंडिया कहा जाना बीते जमाने की बात हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अभी-अभी नए बने I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित होगा, जिसने खुद से खुद को देशहित का पर्याय मानते हुए अपने गठबंधन का नाम देश की इस इंग्लिश वर्तनी पर रख लिया था, ताकि उसे जब I.N.D.I.A. पुकारा जाए तो यह देश की आवाज लगे।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top