उत्तराखंड

विजय दिवस – मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विजय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का ऐतिहासिक दिन है।

सीएम ने कहा कि 16 दिसंबर के दिन भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर हमें गर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का विजन, तिवारी का एक्शन और MDDA की रफ्तार; 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहर की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से संचालित ‘मगध साइबर गैंग’ पर बड़ा प्रहार, 18 बैंक खाते मुहैया कराने वाला मददगार गिरफ्तार

सीएम धामी ने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है। उन्होंने 16 दिसंबर विजय दिवस के लिए भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

 

The Latest

To Top