क्राइम

उत्तराखंडः बोर्ड एग्जाम से पहले छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, तीन भाईयों की इकलौती बहन की मौत से मचा कोहराम

हल्द्वानी: उत्तराखंड में जहां आज से बोर्ड के एग्जाम शुरू हुए वहीं दूसरी और एक 12वीं की छात्रा ने परिक्षा देने से पहले ही खौफनाक कदम उठा लिया। मामला हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र का है यहां  12वीं की छात्रा ने पिता की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा तीन भाइयों की सबसे छोटी बहन थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्रा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लामाचौड़ मुखानी क्षेत्र में पिता ने बोर्ड एग्जाम होने के चलते मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया था।क्योकि आज छात्रा का 12वीं का पहला पेपर था। छात्रा पढ़ाई करने की जगह मोबाईल चला रही थी। जिसपर पिता ने टोक दिया। इतनी सी बात से नाराज छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत खराब होने पर छात्रा के परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा का नाम अफसाना है, वह तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

1 Comment

1 Comment

  1. Click Here

    March 1, 2026 at 11:59 AM

    I’d like to thank you for the efforts you’ve put in penning this blog.
    I am hoping to check out the same high-grade blog posts by you later on as
    well. In fact, your creative writing abilities has encouraged me to
    get my very own site now 😉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top