उत्तराखंड

“जनता भौंकती है” बयान पर बवाल, तपोवान नगर पंचायत EO का वीडियो वायरल, देखें

ऋषिकेश से सटे टिहरी जनपद के तपोवान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अंजलि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में EO कथित तौर पर “जनता भौंकती है” जैसी टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आम जनता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर वन विभाग की पहल, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम पर विशेष कार्यशाला

जानकारी के अनुसार मामला नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्स वसूली और कर निर्धारण से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक रंग भी पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने EO के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जनता का अपमान करार दिया है।

विवाद बढ़ने पर अधिशासी अधिकारी अंजलि ने भी अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह किसी के दबाव में काम नहीं करती हैं। EO का कहना है कि वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं तथा टैक्स वसूली में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक युग का अवसान — कर्मयोगी खंडूड़ी को SGRRU परिवार का शत-शत नमन

उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स सरकारी राजस्व का हिस्सा है और नियमों के तहत सभी से समान रूप से टैक्स लिया जा रहा है। इसी कारण कुछ लोग नाराज होकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। EO ने यह भी दावा किया कि वायरल वीडियो को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक युग का अवसान — कर्मयोगी खंडूड़ी को SGRRU परिवार का शत-शत नमन

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि अब तक इस पूरे विवाद पर उच्च अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

The Latest

To Top