उत्तराखंड

धामी के मार्गदर्शन में DM सविन बंसल ने देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया सुविधा-संपन्न

देहरादून। जनपद देहरादून में आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी और ऋषिकेश, मॉडल टीकाकरण केंद्र, एसएनसीयू, शव विच्छेदन गृह, तथा प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसमें लैब तकनीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पर्यावरण मित्र सहित अन्य पद शामिल हैं।
जिला चिकित्सालय में मॉडल टीकाकरण केंद्र के सुचारु संचालन के लिए 7 कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 13 और मसूरी में 7 अतिरिक्त कार्मिक तैनात किए गए हैं। वहीं, एसएनसीयू में 2 वाहन चालक, शव विच्छेदन गृह में 1, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में 2 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में 2 कक्ष सेविका सहित कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस पहल से जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अब और अधिक सुविधा-संपन्न बनेंगे और आमजन को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

The Latest

To Top