उत्तराखंड

शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, नहीं मिला कोई सुराग

चंपावत। उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है। बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

The Latest

To Top