उत्तराखंड

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्वतारोहण अभियान का किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ीकैन्ट परिसर में भारतीय पर्वतारोहण संघ, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त रूप से आयोजित बन्दरपूंछ, भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। पर्वतारोहण के दोनों दलों में 12-12 सदस्य हैं, जो देहरादून से उत्तरकाशी तक जांएगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश से संचालित ‘मगध साइबर गैंग’ पर बड़ा प्रहार, 18 बैंक खाते मुहैया कराने वाला मददगार गिरफ्तार

फ्लैग आफ के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।कहा कि गांसे (गौरी) एवं औली को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है, ताकि यह पर्यटन स्थल पूरे एशिया को अपनी ओर आकर्षित करे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन के लिए पर्याप्त स्थान है। इनको विकसित करते हुए साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। नालंग-जादुुंग क्षेत्र को सरकार द्वारा पर्यटन हेतु खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाईमेंटाइजेशन को ध्यान में रखकर यात्रा करवाई जाए इसके लिए यात्रा को रेगूलेट करना जरूरी है। इस अवसर पर आईएमएफ अध्यक्ष हर्षवंती बिष्ट, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, प्रधानाध्यापक आईएमएफ अंशुमान भदौरिया, कार्यकारी अधिकारी कर्नल अविनाश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जगी ‘द स्पार्क विदिन’, टेडएक्स के मंच से गूंजेंगे बदलाव के विचार

The Latest

To Top