उत्तराखंड

युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, प्रदेश में शोक की लहर…

देहरादून। उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। संगीत जगत के युवा एवं प्रतिभवान चेहरे गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ पंचकूला में एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। जिसके बाद से उत्तराखंड लोक-संगीत जगत में शोक की लहर है। हर कोई इस दुःखर खबर के बाद स्तब्ध एवं निःशब्द है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी,घनसाली के अखोडी गांव में जन्में गुंजन डंगवाल को बचपन से से गीत-संगीत का शोक था। उन्होंने कई संघर्षों से गुजरते हुए गीत-संगीत की शिक्षा ली और बहुत कम समय में वह मुकाम हासिल किया। जिस तक पहुंचने में लोगों को वर्षों बीत जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

गुंजन ने बहुत कम उम्र में आछरी जागर- ” चैता की चैत्वाली, पहाड़ी अ-कापेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे शानदार गीतों को अपने संगीत में पिरोया। यही वजह भी है कि गुंजन का संगीत गढ़वाल-कुमाऊं के लोक मानस में नई छाप के साथ विद्यामान है। गुंजन इन दिनों पहाड़ी अ-कपेला 3 की तैयारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि गुंजन डंगवाल किसी जरूरी काम के लिए चंडीगढ़ गए थे। जहां पंचकूला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें गुंजन का मौके पर ही निधन हो गया। इस दुःखद खबर मिलने के बाद गुंजन के माता-पिता समेत उनके कई परिवार के सदस्य चंडीगढ़ के रवाना हो गए है। उनके कई करीबी दोस्त भी लगातार अस्तपाल पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, प्रदेश में शोक की लहर…

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top