उत्तराखंड

धकधक:आ रही नजदीक विदाई की घड़ी,मंत्रियों की धड़कन बढ़ी

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार से जुड़ी बड़ी ख़बर है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है यानि किस मंत्री ने क्या काम किया इसका पूरा ब्यौरा तलब किया गया है। 2024 से पहले बीजेपी ऐसे तमाम नेताओं और मंत्रियों को साइड लाइन कर देना चाहती है जिनकी वजह से संगठन और सरकार की छवि खराब हुई है या हो रही है। ऐसे में मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही तय होगा कि कैबिनेट में कौन रहेगा और किसकी विदाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का विजन, तिवारी का एक्शन और MDDA की रफ्तार; 15 अक्टूबर तक बदलेगी शहर की तस्वीर

सूत्रों के मुताबिक काम की बजाय विवादों में रहने वाले मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की भी चर्चा है। कैबिनेट में फिलहाल 4 पद खाली हैं इसीलिए विस्तार जरूरी माना जा रहा है लेकिन कुछ मंत्रियों का काम काफी खराब होने की वजह से फेरबदल की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। दिल्ली से रिपोर्ट कार्ड मांगे जाने की जानकारी मिलते ही मंत्रियों की धड़कन तेज है। हर किसी को अपनी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। माना जा रहा है कि महा संपर्क अभियान खत्म होते ही कैबिनेट का शपथ समारोह हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे, दही-हांडी ने मचाई धूम

The Latest

To Top