उत्तराखंड

छात्र संघ चुनाव: पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ा छात्र नेता, आत्मदाह की दी चेतावनी, तारीखों के ऐलान के बाद मामला हुआ शांत

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। छात्र नेता गौरव सम्मल प्राचार्य कक्ष की छत पर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का आदेश जारी किया।

बता दें कि लंबे समय से छात्र कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर लामबंद हैं। छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत आज एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेता गौरव सम्मल पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की चेतावानी देने लगा। जिसके बाद एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार ने कुलपति की ओर से 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का आदेश जारी किए गया। वहीं छत पर चढ़े छात्र नेता को पत्र की प्रति दिखने के बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

इधर इस खबर की सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अमला और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया। हलांकि कुलपति की ओर से जारी पत्र और सांत्वना मिलने पर छात्रों का गुस्सा तो शांत हुआ है, मगर साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अब सरकार द्वारा इसको लेकर अब हीलाहवाली की तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। छात्र नेताओं ने साफ कहा कि चुनावों को लेकर सरकार की ही मंशा थी की इसे टाला जाए। क्योंकि सरकार इस विषय पर हर बार टालमटोल का रवैया अपना रही थी। बहरहाल अब छात्रों से साफ कर दिया है कि यदि अब सरकार चुनावों की तिथि या अन्य किसी कारण से इसे टालना चाहेगी तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
127 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top