Sports

Sport’s : IPL के लिए हो जाएं तैयार, शेड्यूल जारी, पहली भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता के बीच,, पढें,,

ब्यूरो। आईपीएल 2022 शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल के टि्वटर हैंडल पर आधिकारिक रूप से आईपीएल 2022 शेड्यूल का ऐलान किया गया है। इसके तहत 26 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। ये दोनों टीमें आईपीएल 2021 की फाइनलिस्ट हैं।आईपीएल 2022 में कुल 70 लीग मुकाबले होने हैं टूर्नामेंट 65 दिन तक चलेगा और इसमें चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे.प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी होगा।

पहला डबल हेडर 27 मार्च को खेला जाएगा। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम और दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।  टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को होगा। इस बार लीग के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। मुंबई में कुल 55 मैच और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15-15 मैच खेले जाएंगे।

 

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top