उत्तराखंड

शिवम गोस्वामी ने एशियन योगासन चैम्पियनशिप में जीते दो गोल्ड मैडल, मेयर अनिता ममगाईं ने किया सम्मानित

ऋषिकेश : सोमवार को वार्ड संख्या 6 में नि. मेयर अनिता ममगाईं ने योगाचार्य शिवम गोस्वामी को सम्मानित किया। अनिता ममगाईं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

शिवम ने दुबई में आयोजित एशियन योगासन चैम्पियनशिप में अलग अलग वर्गों में दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। शिवम् ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड मैडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 देशों ने प्रतिभाग किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा हमारे यहाँ टेलेंट की कमी नहीं है। बस युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए सही प्लेटफार्म मिलना चाहिए। ऐसे में शिवम ने अपने बलबूते तीर्थ नगरी, योग नगरी के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। योग से हर कोई स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन एक घण्टे कम से कम योग करना चाहिए।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से पूरे विश्व में योग पहुचा है। हर देश योग कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले 21 जून को पूरे विश्व ने योग दिवस मनाया। ऐसे में योग की राजधानी से शिवम जैसे युवा देश दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करने में आगे रहेंगे और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, ऐसी में अपेक्षा करती हूँ। पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की है बात शिवम ने दो दोल्ड मैडल जीते हैं। शिवम् ऋषिकेश के अदर्श ग्राम के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व कर चुके हैं और मैडल हासिल कर चुके हैं। योगा वर्ल्ड कप में दो बार और अन्तराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक बार स्वर्ण पदक जीता है। वे नेशनल योगासन कोच भी हैं। शिवम् ने इस बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके इस उपलब्धि से उनके परिजन भी खुश हैं। इस अवसर पर नि. पार्षद चेतन चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

The Latest

To Top