अल्मोड़ा में एक बेटी की शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। दरअसल, शादी से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार को बेटी की बरात आनी थी। विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। जिसके लिए दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल चुके थे। इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में हो रही थी। देर रात तक नाच-गाना हुआ। इस दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात डांस करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखते ही देखते विवाह का माहौल मातम में बदल गया।
माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके परिजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए। रविवार को शादी हुई। इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।खतचे




backbiome
March 17, 2026 at 1:34 AM
**backbiome**
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.