उत्तराखंड

Uttarakhand में 22 आईएएस, 5 पीसीएस समेत 36 अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

देहरादून। सीएम धामी के निर्देश पर शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। IAS-PCS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश कर दिए हैं। IAS मनीषा पंवार को अध्यक्ष परिवहन निगम के पद से मुक्त किया गया है। वहीं, IAS उदयराज सिंह को उधमसिंहनगर के नए DM पद पर तैनाती दी गई है।

 

IAS लालरीन लियना फैनई उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। IAS हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई।  चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी दी गई। आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी वापस ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

उनको मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई।  रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

IAS युगल किशोर पंत से डीएम उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी ली गई। उनको अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई। हरिद्वार DM धिराज सिंह क़ो उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी। युवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल हटाया गया। योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। कामेंइंद्र सिंह को निदेशक सजल बनाया गया। आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई। रोहित मीणा को मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी दी गई। नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई।

The Latest

To Top