उत्तराखंड

सौगात:सवाड़ गांव को मिली बड़ी सौगात:जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

नई दिल्ली/ चमोली जिले की थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सवाड़ गांव के लिए एक बड़ी शैक्षिक सौगात की घोषणा हुई है। जल्द ही गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

जानकारी देते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने आज सवाड़ गांव के प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि उनके अनुरोध पर विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

विधायक टम्टा ने इस पहल को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह विद्यालय न केवल सवाड़, बल्कि आस-पास के गांवों के बच्चों के लिए शिक्षा का नया द्वार खोलेगा। इससे दूर-दराज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समर्पित शिक्षा व्यवस्था सुलभ होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

सांसद बलूनी ने कहा कि यह कदम निश्चित ही क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

The Latest

To Top