उत्तराखंड

रुद्रपुरः जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, एसडीएम समेत 34 लोगों की तबियत बिगड़ी

Uttarakhand News:  उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रुद्रपुर में आज सुबह ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में एसएसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारी और लोग आ गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग आईसीयू में भर्ती है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इसके बाद गैस की चपेट में आने से कई लोग बदहवास हो गए। बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि अब गैस सिलेंडर को टीम द्वार डिस्पोज कर दिया गया है। वहीं बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
324 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top