उत्तराखंड

ऋषिकेशः पशुपालन मंत्री और मेयर ने दिया अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के प्रकोप के बीच मुआवजे का आश्वासन,,

 ऋषिकेशः नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में मई-जून महीने में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के चलते सैकड़ों की संख्या में सूवरों की हुई मौत के बाद उत्तराखंड राज्य के पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सूअर पालकों की समस्याओं को सुना। और शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने निगम के माध्यम से पशु पालकों से 15 दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराए जाने को कहा। ज्ञात रहे कि पिछले 2 महीने में नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के चलते जगह जगह सैकड़ों सूअरों की अकाल मौत हो गई थी, जिसके कारण सूअर पशु पालकों की धन की हानि होने के कारण काफी रोष था।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

जिसे देखते हुए प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और बुधवार की दोपहर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने सचिव डॉ बी वीआरसी पुरुषोत्तम, ने बाल्मीकि बस्ती में जाकर सूअर पालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को चुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के सूअरों की मौत हुई है वह उन्हें लिस्ट उपलब्ध करवा दें जिससे उन्हें उनका मुआवजा उपलब्ध करवा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि पालकों के पास उनका इंश्योरेंस नहीं है सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक दुधारू पशुओं को ही मुआवजा दिए जाने की नीति निर्धारित की गई है। परंतु वह इनके लिए भी अपने विभाग में बातचीत कर इनकी समस्या का समाधान करेंगे। सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश के अतिरिक्त अन्य पशुओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है जिसका वह शीघ्र समाधान किए जाने के लिए समिति बनाकर इस समस्या से भी निजात दिला जाने का प्रयास करेंगे। इसके अंतर्गत पशु पालकों को भरण पोषण हेतु आर्थिक लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इस दौरान नगर निगम महापौर अनीता ममगांई ने सुअर पालकों को आश्वासन दिया कि वह मंत्री जी से मिलकर उनके हर्जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रकांत कुमार ,नरेश खैरवाल, मुकेश खैरवाल, अक्षय खेरवल गौरव केनतुला , महेंद्र कुमार, सुलेखा देवी, सावित्री देवी, नगर निगम पार्षद विपिन पंत, रविंद्र बिरला, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top