
देहरादूनः उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। वाहन चालक , मत्स्य निरीक्षक और कर्मशाला अनुदेशक के पदों की लिखित परीक्षा कब और कहां होगी इसको लेकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आदेश जारी किए है। ये परीक्षा दिनांक 12 जून , 2022 को आयोजित की जाएगी।
आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रस्तावित वाहन चालक पद की लिखित परीक्षा , देहरादून , हल्द्वानी ( नैनीताल ) , अल्मोड़ा व श्रीनगर ( पौड़ी गढ़वाल ) में आयोजित की जायेगी । तथा कर्मशाला अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा देहरादून व हल्द्वानी में आयोजित होगी , मत्स्य निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा देहरादून में आयोजित की जायेगी ।
बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने निकटस्थ जनपद में परीक्षा केन्द्र आवंटित किये गया है । कुछ कॉमन अभ्यर्थियों के लिए एक ही स्थान व परीक्षा केन्द्र में बैठने की व्यवस्था दिये जाने का प्रयास किया गया हैं । प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।




bein sport
January 15, 2026 at 4:44 AM
Please let me know if you’re looking for a author for your site.
You have some really great posts and I feel I would be a good asset.
If you ever want to take some of the load off,
I’d love to write some material for your blog in exchange for a link back to mine.
Please blast me an e-mail if interested. Thanks!
babibet
January 29, 2026 at 9:47 PM
It’s in fact very difficult in this full of activity life to
listen news on Television, therefore I simply use internet for that reason, and obtain the most
recent news.