उत्तराखंड

दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ परियोजनाओं की देंगी सौगात

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति प्रदेश सरकार की 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। राष्ट्रपति बनने से पहले वह अपने चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड आ चुकी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवारशाम को लगभग चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां उनकी अगवानी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

शुक्रवार सुबह राजभवन में नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होगा। शुक्रवार को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में सम्मिलित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

ये रहेगा कार्यक्रम

  • एयरपोर्ट से शाम लगभग 4.15 बजे उनका जीटीसी हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।
  • वहां से वाहनों में राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचेगा।
  • राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।
  • राजभवन में लगभग एक घंटा ठहरने के बाद राष्ट्रपति सायं करीब सवा छह बजे मुख्यमंत्री आवास में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगी।
  • कार्यक्रम में राष्ट्रपति को उत्तराखंड की लोक विरासत से परिचित कराने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
  • इसके बाद वह सायं 6.30 बजे से 7.30 बजे तक प्रदेश सरकार की नौ परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
  • राष्ट्रपति इसके बाद राजभवन लौटेंगी। वहां रात्रि आठ बजे राज्यपाल की ओर से आयाजित भोज में सम्मिलित होंगी। भोज में उन्हें उत्तराखंड के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
  • रात्रि भोज में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी, राजभवन और शासन के वरिष्ठ नौकरशाह एवं गणमान्य नागरिकों के भी सम्मिलित होने का कार्यक्रम है।
  • राजभवन में नौ दिसंबर को सुबह लगभग 8.15 बजे राष्ट्रपति नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन भी करेंगी।
  • इसके बाद वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी जाएंगी। वहां राष्ट्रपति प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी।
  • इसके बाद वह दोपहर करीब दो बजे से देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होंगी।स वहां महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करने का उनका कार्यक्रम भी है।
  • इसके बाद राष्ट्रपति नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
  • राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

 

राष्ट्रपति इन तीन परियोजनाओं का करेंगी लोकार्पण

  • रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड जलविद्युत निगम की 4.5 मेगावाट की कालीगंगा-दो जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण
  • हरिद्वार में पदार्था में 132/33 केवी सबस्टेशन का लोकार्पण
  • अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कालेज का लोकार्पण
यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

 

इन छह परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

  • पौड़ी में चीला पावर हाउस की 144 मेगावाट यूनिट का शिलान्यास
  • हरिद्वार के मंगलौर में 220/132/33 केवी सबस्टेशन का शिलान्यास
  • 750 करोड़ की लागत से देहरादून में हाईटेंशन और लोटेंशन विद्युत लाइन को भूमिगत करने का कार्य का शिलान्यास
  • देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ग्रीन बिल्डिंग परियोजना का शिलान्यास
  • राजकीय पालीटेक्निक नरेंद्रनगर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • चंपावत के टनकपुर में बस टर्मिनल का शिलान्यास
84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top