उत्तराखंड

देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जायेगा।

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रों को गोल्ड मेडल देंगी। इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून जीटीसी के लिए रवाना होंगी। देहरादून राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 8 नवंबर को राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी। भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर करीब 1 बजे श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। दूसरे दिन भी देहरादून राजभवन में रात्रि विश्राम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी रामतीर्थ परिसर में “मंथन” बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी होंगी शामिल

अगले दिन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। इसी कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।  उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार कोई राष्ट्रपति शामिल हो रहा है, इसलिए उत्तराखंड के लिए भी यह गर्व की बात है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य को संबोधित भी करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पहल, तिवारी की अगुवाई—किपलिंग ट्रैक बनेगा मसूरी का सबसे शांत पर्यटन मार्ग

The Latest

To Top