राजनीति

राजनीति: “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान में मेयर अनिता ममगांई गई उतर,कंही गढ़ रहे पार्टी के झंडे तो कंही लग रहे कमल के स्टीकर,,,

ऋषिकेश। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान के तहत आज ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगांई की अगुवाई में कार्य कर्ताओं ने लोगों के घरों में जाकर दीवारों पर भाजपा के पोस्टर चिपकाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा लोगों तक पार्टी के विकास कार्यों एवम जनकल्याण योजनाओं के बारे में भी बता रहे हैं। बुधवार के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 14 ,15 और 36 में अभियान चलाकर लोगों के घरों पर भाजपा के झंडे और स्टिकर लगाए।

 

इस दौरान नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि केंद्र की मोदी ओर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश -प्रदेश बहुत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। युवाओं एवं महिलाओं में खासतौर पर भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आज अभियान के श्रीगणेश के साथ जिस प्रकार लोग स्वंय भाजपा के झंडे और स्टीकर लगवाने के लिए आगे आये हैं, उससे साफ है कि मिशन 2022 में एक बार पुनः भाजपा प्रंचड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी औऱ फिर से जनता हितों में कार्य करना शुरू कर देगी।

वहीं इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी।

इस दौरान महिला मंडल उपाध्यक्ष अनीता तिवारी, संजीव सिलंवाल, जगदीश जोशी, अरुण जुगलान, राजेश जुगलान, पप्पू जुगलान, सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट, आभा तिवारी, नीतू, अलका, सुमन, भगवती, भवानी देवी, बृजपाल, भावना रस्तोगी, जयंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top